Categories: हिमाचल

पहले कंडक्टर को जबरन किया रिटायर, फिर दे दिए दो प्रमोशन

एचआरटीसी की बसों में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में पकड़े गए एक कंडक्टर को पहले नौकरी से जबरन रिटायर किया गया। उसके बाद उसे फिर नौकरी पर रख दिया और फिर उसे दो प्रमोशन दे दी गई। यह आरोप परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने लगाए। उन्होंने कहा कि सेवा बहाली के बाद कंडक्टर साढ़े तीन साल तक वेतन के साथ पेंशन भी लेता रहा। जब उसे चार्जशीट किया गया तो उसके बाद इस कंडक्टर ने 3 लाख 91 हजार 087 रुपये जमा करा दिए।

एचआरटीसी के वरिष्ठ पदों पर बैठें अफसरों ने दरियादिली दिखाकर 20 जून 2019 को रिव्यू डीपीसी में सिर्फ उस अकेले कंडक्टर को बैक डेट से एक साथ दो पदोन्नतियां दे दी। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सिर्फ एक कंडक्टर को पदोन्नति दी गई। जबकि निगम के 150 कंडक्टर पदोन्नति को लेकर बीते नौ महीने से इंतजार करते रहे।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी। वहीं, आरएम बिलासपुर पवन शर्मा ने बताया कि कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई मुख्यालय से हुई।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

2 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

5 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

5 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago