Follow Us:

विस चुनाव: पहली बार मतदान केंद्रों में इन कर्मचारियों पर होगा चुनाव का जिम्मा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश में पहली बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 2 मतदान केंद्रों अर्थात राज्य के 136 मतदान केंद्रों में चुनाव करवाने का पूरा जिम्मा महिला कर्मचारियों को सौंपा गया है । इस बार विधानसभा क्षेत्र के 2 मतदान केंद्रों में सिर्फ महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी।  प्रदेश में EVM के साथ VVPAT (वोटर वैरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का प्रयोग सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा।

इस प्रक्रिया से 1 वोट डालने में करीब 7 सैकेंड का अतिरिक्त समय लगेगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ अब अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादले चुनाव आयोग की अनुमति से होंगे। नई भर्ती और पदोन्नति  भी अब आयोग की अनुमति से हो सकेगी। चुनावी घोषणा के साथ ही सरकारी उपलब्धियों को दर्शाने वाले होर्डिंग को प्रदेशभर से हटाया जाएगा।