Follow Us:

किन्नौर के बटसेरी खरोगला नाले में बाढ़ आने से बटसेरी गांव के ग्रामीणों के सेब के बगीचे तबाह

पी.चंद, शिमला |

जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला तहसील के तहत बटसेरी गांव के खरोगला नाले में बाढ़ आने से ग्रामीणों के लाखो के सेब बगीचे तबाह हुए है। जिला के बटसेरी गांव में पिछले साल भी इसी जगह पर बाढ़ आने से लोगों के सेब के बगीचे तबाह हुए थे। जिसके बाद प्रशासन ने इस स्थान पर बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।

वहीं, सूचना देते हुए बटसेरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बीते रात से ही इस खरोगला नाले में बाढ़ शुरू हुई थी। लेकिन सुबह होते ही इसका बहाव काफी तेज़ हो गया। जिसके बाद खरोगला नाले से बाढ़ का प्रभाव खरोगला नाले के इर्दगिर्द बटसेरी गांव के लोगों के सेब के बगीचों तक घुस आया और लोगों के सेब के बगीचों को तबाह कर दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल ग्रामीणों ने इस सन्दर्भ में प्रशासन को खरोगला नाले में बाढ़ से बचाव हेतू सुरक्षा दीवार की मांग को थी जो अबतक नहीं लगाई गई। जिसका खामियाजा अबतक ग्रामीणों को भुक्तना पड़ रहा है।

बता दे कि खरोगला नाले में बाढ़ आने से नाले के आसपास के जंगल समेत बटसेरी गांव के ग्रामीणों के सेब के बगीचे तबाह हुए है। वहीं सेब की सारी फसल बाढ़ में बह गयी है। जिसके चलते अब ग्रामीणों को इस साल काफी नुकसान हुआ है। अबतक मौके पर प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी बटसेरी नहीं पहुंचा है।