Follow Us:

सोलन में सरसों के तेल, बर्फी और चमचम के सैंपल फेल

सोलन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

मिठाइयों और सरसों तेल के छह नमूने फेल

होली पर्व को लेकर विभाग ने कसी कमर


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग को हाल ही में प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार, कुल छह नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें ईश्वर स्वीट्स के चमचम का सैंपल पूरी तरह से अनसेफ पाया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, विभाग ने फ्रूट बॉल और अमरूद बर्फी (गावा बर्फी) के नमूनों को मिसब्रांडेड पाया है, जिनमें फल का कोई अंश नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र से लिए गए सरसों तेल के तीन नमूने भी मानकों में फेल रहे हैं। इन तेल की बोतलों पर एक्सपायरी डेट और बेस्ट बिफोर जैसी अनिवार्य जानकारियां अंकित नहीं थीं, जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 का सीधा उल्लंघन है। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए विभाग ने विशेष टीमें गठित की हैं जो गुझिया, मावा, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की सैंपलिंग करेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ एडीसी कोर्ट और न्यायिक अदालत में कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।