हिमाचल

विदेशी परिंदों से गुलज़ार हुई पौंग झील, 78 प्रजातियों के 34465 परिंदें पहुंचे

पौंग झील प्रवासी पक्षियों के आगमन से गुलज़ार हो गई है। प्रवासी पक्षियों की आमद के साथ ही पर्यटकों का आगमन भी शुरू हो गया है। मंगलवार को हुई पाक्षिक गणना में पौंग झील में बारहेडिड गीज, कामनटील, नार्दन पेंटल, कामनकूट, लिटल कोरमोरेंट, चिफ चेफ, रुडी, शेल्डक, कामन, पोचार्ड, कामन टिल, लिटिल, कोर्मोरेंट, स्पाट्विल, मलार्ड बर्ड, युरेशियन टीलमूर हेन व ग्रेट इग्रेट प्रजातियों के 34465 विदेशी परिंदे पहुंच चुके हैं। इनकी संख्या सर्दियां बढ़ने के साथ बढ़ती ही जाएगी। पौंग झील में अब तक सबसे अधिक बारहैडेड गूज और कॉमन कूट प्रजाति के सबसे अधिक प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं।

पिछले साल दिसंबर में इन्हीं दो प्रजातियों की बर्ड फ्लू से मौत का सिलसिला शुरू हुआ था और इस साल फरवरी तक हज़ारों प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई थी। वन्यप्राणी विभाग ने पहले ही आगाह कर दिया है कि अगर कोई प्रवासी पक्षी मृत देखा जाता है तो उसे छुएं नहीं, बल्कि इसकी सूचना वन्यप्राणी विभाग को दी जाए। वन्यप्राणी विभाग की टीम ने पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की पाक्षिक गणना की। पाक्षिक गणना में पौंग झील में 78 प्रजातियों के 34465 प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं।

मशह़ूर गायक बाबा रघुवंशी अपने भजनों के जरिए दिवंगत आत्मा को देंगे श्रद्धांजलि

पाक्षिक गणना के लिए वन्यप्राणी विभाग ने 15 टीमों का गठन किया। मंगलवार देर रात तक गणना अभियान चलाया गया। वन्यप्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल रोहाणे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक झील में किसी भी प्रवासी पक्षी के मरने की सूचना नहीं है। अगर किसी को कोई पक्षी झील क्षेत्र में मृत दिखाई देता है तो उसे न छुएं और इसकी सूचना वन्यप्राणी विभाग को दी जाए।

बारहैडेड गिज 8345, कॉमन कूट 7127, नार्थर्न पिनटेल 3621, लिटिल कर्मोनेंट 3130, कामन टील 2728, कॉमन पोचार्ड 1601, रुड्डी शैलडक 1149, गडवाल 916,स्पॉट-बिलड डक 890, नॉर्थर्न शोवलर 445, कैटल इग्रेट 423, कॉमन मूरथेन 370, पर्पल मूरथेन 314, ब्लैक-हेडेड गुल्ल 289, रिवर टेरन 282, टफटेड पौचार्ड 231, रशियन विजियन 224, ब्लैक विंगेड स्टिल्ट 209, ब्राउन हेडेड गुल्ल 185 व रिवर लैप्विंग 156 प्रवासी पक्षी पौंग झील में अब तक पहुंच चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago