हिमाचल

वन विभाग शुरू करेगा अपना नर्सरी विंग, स्वयं सहायता समूहों को भी मिलेगा स्वरोजगार: वन मंत्री

वन मंत्री राकेश पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग जल्द ही प्रदेश में अपना एक नया नर्सरी विंग शुरू करने जा रहा है। इससे वन विभाग को उच्च गुणवत्ता की पौध सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया गया है। नए विंग के गठन के लिए जो भी आवश्यक है इसमें विशेषज्ञों की भी उपलब्धता एवं स्टाफ और अन्य उपकरण और संसाधन भी तैयार कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों का सहयोग नर्सरी विंग में लिया जाएगा। साथ ही वन क्षेत्र बढ़ाने में भी इनका सहयोग लिया जाएगा। वन मंत्री ने बताया कि प्रथम चरण में इस योजना के तहत नूरपुर, धर्मशाला, पालमपुर और देहरा वन मंडल का चयनित किया जा रहा है। योजना के तहत जिला के 63 वार्डों में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर लोगों की आजीविका को ऊपर उठाने और स्वरोजगार उपलब्ध करवाने पर बल दिया जाएगा।

ये बात वन मंत्री ने मंगलवार को धर्मशाला में सरस मेले के दौरान आयोजित प्रदर्शनी थीम डे के दौरान कही। इस दौरान वन मंत्री ने कांगड़ा के समस्त 16 विकास खण्डों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समूहों से उनकी बिक्री की जानकारी प्राप्त की और महिलाओं के निवेदन पर सभी को बेहतर मार्किटिंग स्थल उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में जिला कांगड़ा के अन्य स्थानों पर और भी सरस मेलों के आयोजन का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने जिला कांगड़ा में वन विभाग द्वारा शुरू किए जा रहे ‘जायका प्रोजेक्ट’ की जानकारी समूहों की महिलाओं को दी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट वन क्षेत्र में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन यापन कर रहे लोगों की आर्थिकी में सुधार लाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

2 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

2 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

2 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

2 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

2 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

2 hours ago