<p>वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर राकेश पठानिया ने अनुराग ठाकुर को राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया खेलो के अन्तर्गत ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण के लिए खेल मंत्रालय को सौंपी गई परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इन परियोजनाओं को निधि के साथ शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।</p>
<p>इसके साथ ही राकेश पठानिया ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी भेंट की। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। भूपेंद्र यादव ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।<br />
</p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…