Categories: हिमाचल

शौर्य चक्र विजेता कर्नल का आरोप, मोदी सरकार कर रही सेना का राजनीतिक इस्तेमाल

<p>शौर्य चक्र विजेता कर्नल विधि चंद लगवाल ने मोदी सरकार पर सशस्त्र सेना का राजानीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी पर सैनिकों के साथ वादाखिलाफी का बी आरोप लगाया। हमीरपुर में प्रेस को संबोधित करते हुए कर्नल लगवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों के साथ धोखा किया है।</p>

<p>कर्नल विधि चंद लगवाल ने कहा कि नरेंद्र मोद ने 15 सितंबर 2013 को रेवाड़ी में आयोजित रैली में सैनिकों से जो भी वादे किए वह पूरे नहीं किए हैं। लाल किले की प्राचीर से पीएम के संबोधन के वक्त सेना का जेसीओ (दिल्ली एरिया) खड़ा रहता था। जिसे अब हटा दिया गया। इसी तरह 30 दनवरी और 15 जनवरी की सेना की कई परंपराओं को मोदी सरकार ने बदलकर अपमान करने का काम किया है।</p>

<p>कर्नल लगवाल ने आरोप लगाए कि चार साल में चार रक्षा मंत्री बदलकर केंद्र सरकार ने देश की रक्षा को लेकर गलत संदेश दिया है। उन्होंने सियाचीन, गुवाहाटी और लेह में तैनात अधिकारियों के वेतन को लेकर अपनाए जा रहे अलग-अलग मापदंड पर भी सवाल खड़े किए। कर्नल लगवाल ने प्रधानमंत्री से पूछा कि पांचवे वेतन आयोग में सैनिक अधिकारियों के लिए जो स्वीकृत राशन था, उसे सातवें वेतन आयोग से क्यों हटा दिया गया।</p>

<p>लगवाल ने कहा कि मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक नजरिए से भुनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि राफेल डील में जब 126 लड़ाकू विमान खरीदे जा रहे थे, तो उसकी जगह मात्र 36 विमान क्यों खरीदे गए…।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

23 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

3 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago