Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का निधन

डेस्क |

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई और लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल के पिता रुप सिंह धूमल का निधन हो गया. जालंधर के मशहूर उद्योगपति और संत वाल्व के मालिक है. रुप सिंह बहुत ही मिलनसार इंसान थे.

रुप सिंह धूमल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के ताया भी है. रुप सिंह धूमल संत ग्रुप के चेयरमैन थे. आज 14 जून को उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे किशनपुरा शमशान घाट, जालन्धर में किया जाएगा.