हिमाचल

चुनाव से पहले एक्टिव हुए पूर्व मुख्यमंत्री, कहा- PM मोदी को सत्ता में लाना जरूरी

2022 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कई नेता एक्टिव हो गए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी अपने सक्रियता दर्ज करवा रहे हैं। पिछले कल सुजानपुर में जहां उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारिफ़ की तो बुधवार को एक बार फिर उन्होंने हर बार मोदी सरकार का नारा दोहराया है।

उन्होंने हमीरपुर की ग्राम पंचायत भरनांग में कहा कि देश को बचाने के लिए हर बार जनता को पीएम मोदी को लाना सुनिश्चित करना होगा। इस दौरान धूमल ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि राम कभी हुए नहीं और काल्पनिक चित्र थे। आज जनता ने पीएम मोदी को लाया है और राम मंदिर भी बना है और धारा 370 भी खत्म हुई है। अब चुनाव नजदीक है और लोगों को तय करना है क्योंकि लोगों को तुलना करनी होगी कि कौन पार्टी देश के लिए काम करता है।

उन्होंने कहा कि देश को बचाना है तो मोदी को बार-बार लाना होगा। जो राष्ट्र समाज कॉम अपना इतिहास भूल जाती है, उसको इतिहास भुला देता है। इसलिए अपना इतिहास हमेशा याद रखना चाहिए। बड़े बुजुर्ग यहां पर बैठे हैं, उनको क्षेत्र का इतिहास पता है। उनको पता है यहां विकास कैसे हुआ है। नई योजनाएं लाओ, उनको लागू करो, विकास को आगे बढ़ाओ लेकिन साथ में अपना पुराना इतिहास भी याद रखो।

Manish Koul

Recent Posts

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

7 seconds ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

27 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago