हिमाचल

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं के चरमराने के लगाए आरोप

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं के चरमराने के लगाए आरोप, बोले कांग्रेस सरकार से जनता के साथ उनके कार्यकर्ता भी नाराज, मुख्यमंत्री व मंत्रियों में नहीं तालमेल

अयोध्या श्री राम दर्शन के लिए 1500 में बीजेपी करेगी विशेष व्यवस्था।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रदेश की वर्तमान प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए वर्तमान सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है।

पूर्व बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर। मोर्चे पर फैल है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का जिक्र करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जांच के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की अस्पतालों में भी कमी है।

राजीव सैजल ने कर्सना लैब के बंद पढ़ने के कारण आई स्वास्थ्य जांच में दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी सरकार ने उनकी बकाया राशि की व्यवस्था की है लेकिन आने वाले दिनों में यह भी एक बड़ी दिक्कत हो सकती है।

इसके अलावा डॉ राजीव सैहजल ने स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता तो परेशान और त्रस्त है। कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी दुखी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेएर योजना का भी यह सरकार गला घोंट रही है। 1782 करोड़ की मदद केंद्र से मिली लेकिन ये सरकार गलत नेरेटिव पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि माहोल सरकार के खिलाफ है लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है

राजीव सैजल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के अंदर कुछ भी ठीक नहीं है मंत्रियों और मुख्यमंत्री के बीच संवाद भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि JOA-IT मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों पर विश्वास नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केवल एक पक्ष के लोगों को पोषित करने का काम कर रहे है। जहां देश के प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विश्वास विचारधारा पर काम कर रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश में स्थिति इसके बिलकुल उलट नजर आ रही है।

वन्ही अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश के लोगों को दर्शन करवाने के लिए बीजेपी विशेष व्यवस्था करवाने जा रही है। राजीव सहजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प शक्ति से ही राम मंदिर का निर्माण हो पाया है। आज देश के साथ पूरा प्रदेश राममय है।

राजीव सहजल ने कहा कि 25 जनवरी से 26 मार्च तक प्रदेश के लोगों को प्रभु श्री राम दर्शन के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका कुल पन्द्रह सौ शुल्क रहेगा। इसके तहत लोगों को अयोध्या में अन्य स्थलों के भ्रमण की व्यव्स्था की गई है। मंदिर के निर्माण से पूरे देश में लोगों में काफी उत्साह है। शिमला में भी राम के रंग में रंग गया है।

Kritika

Recent Posts

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 mins ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

15 mins ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

14 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

15 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

15 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

15 hours ago