Categories: हिमाचल

पूर्व मंत्री चौधरी विद्या सागर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

<p>पूर्व मंत्री चौधरी विद्या सागर का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कांगड़ा के साथ लगते गांव में अपने आवास में 12 बजे अंतिम सांस ली। चौधरी विद्यासागर का अंतिम संस्कार 2 बजे इच्छी स्थित जमानाबाद रोड में किया जाएगा। चौधरी विद्या सागर चार बार कांगड़ा से विधायक रहे हैं। वह शांता कुमार के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार और बाद में प्रेम कुमार धूमल की सरकार में भी मंत्री रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने पहला चुनाव 1982 में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र&nbsp; से लड़ा और जीत दर्ज करवाई। उसके बाद1985 और 1990 में भी जीतकर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 1993 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 1998 में वह दोबारा कांगड़ा से चुनकर विधानसभा पहुंचे और धूमल सरकार में मंत्री रहे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनसे भेंट कर कुशल क्षेम जाना था।</p>

<p>कर्मचारी नेता से राजनीति में कदम रखने वाले चौधरी विद्या सागर के दो बेटे हैं। ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चौधरी विद्या सागर के निधन पर समस्त ही बीजेपी और कांग्रेस नेताओं सहित पूर्व मंत्री जीएस बाली ने गहरा दुख व्यक्त किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

53 mins ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

1 hour ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

11 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

11 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

11 hours ago