Follow Us:

पूर्व विधायक काकू ने किया 75 लाख से बन रही सड़क का भूमि पूजन

DESK |

‘चलो गांव की ओर गांव’ कोहाला में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने 75 लाख से बन रही सड़क का भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की मांग पूरी होने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह रोड गांव को मेन रोड से जोड़ेगा।

पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि कोहाला हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोहाला गांव में 2 करोड़ की पेयजल योजना एक साल पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से लेकर आए थे, लेकिन शुरू नहीं हो पा रही है। पानी पीने की कई योजनाएं छह-सात साल से अधूरी पड़ी हुई है इसीलिए मुख्यमंत्री से कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का कार्यालय खोलने को जोर शोर से मांग की गई है।

कोहाला, अनसोली, मटौर,घुरकड़ी, बीरता,जोगीपुर,हलेडकला पंचायतो के लिए मुख्यमंत्री से 42 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना दी है। इस पर कोई काम नहीं चल रहा है। हम विकास के लिए जनता के लिए युद्ध जारी रखेंगे।

उन्होने कहा कि कांगड़ा में विधायक कांग्रेस का चुनकर आता तो कांगड़ा का चार गुणा विकास होना था पर कांगड़ा का दुर्भाग्य है कि हर बार सरकार विरोधी विधायक चुन कर आता है फिर भी मुख्यमंत्री बहुत कुछ दे रहे हैं।