हिमाचल

आधुनिक भारत के निर्माता थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी: सीएम सुक्खू

  • देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए उठाए बड़े कदम

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को पूरे देश भर में आज सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला के छोटा शिमला स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।इस मौके पर मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, रोहित ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य विधायक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को आज सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में राजीव गांधी को जाना जाता है।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजीव गांधी ने NSUI की मांग पर मतदान की उम्र को 21 से 18 साल किया। अमेरिका ने सुपर कंप्यूटर देने से मना किया तो राजीव गांधी ने संचार क्रांति लाई और IT के क्षेत्र में भारत का डंका पुरी दुनिया में बज रहा है। महिलाओं को भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायतीराज संस्थाओं में 33 फ़ीसदी आरक्षण देने का राजीव गांधी ने फैंसला लिया था।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

7 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

7 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

7 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

7 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

8 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

8 hours ago