<p>ज्वालामुखी मन्दिर में पूर्व सैनिकों ने दिव्यांग को मन्दिर में दर्शन करवाकर समाज को नसीहत दी है कि वह भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आए। पूर्व सैनिकों ने दर्शनो को आई दिव्यांग महिला श्रद्धालु को व्हील चेयर द्वारा माता के दर्शन करवाये। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से श्रद्धालु अशोक कुमार का परिवार माता के दर्शनों को ज्वालाजी आया हुआ था। उनके साथ एक महिला श्रद्धालु भी थी जो चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ थी।</p>
<p>इसके उपरांत श्रद्धालु अशोक ने मुख्य मंदिर मार्ग पर बनी पुलिस चौकी में सम्पर्क किया तभी वहां कार्यरत्त कर्मी ने इसकी सूचना मन्दिर में दी। सूचना मिलने पर मन्दिर में कार्यरत्त पूर्व सैनिकों दिलावर सिंह, जीत कुमार और मंदिर कर्मचारी कुलदीप कुमार ने बस स्टैंड पहुंचकर व्हील चेयर द्वारा अपंग महिला को मन्दिर तक पहुंचाया और सीढियों से उठाकर मन्दिर में दर्शन करवाये। चंडीगढ़ से आए हुए श्रद्धालु अशोक कुमार ने मंदिर प्रशासन और पूर्व सैनिकों का तहे दिल से धन्यवाद किया।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3953).jpeg” style=”height:339px; width:641px” /></p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…