Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा: इन्फर्टिलिटी एक्सपर्ट डाॅ निशा मुंजाल को बांझपन के इलाज में हासिल है महारत

डेस्क |

बात चाहे सुरक्षित मातृत्व की हो या फिर समस्त स्त्री रोगों के उपचार या बांझपन की, फोर्टिस कांगड़ा भरोसेमंद सेंटर उभर कर सामने आया है। यहां की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर न केवल स्त्री रोग व गर्भावस्था की हर चुनौती को स्वीकार करती हैं, बल्कि उनके उपचार में भी इनकी महारत है।

गर्भावस्था की केयर से लेकर नन्हे मेहमान के जन्म तक की समस्त प्रक्रिया को यहां के डाक्टर विशेषज्ञता के अलावा सुखद एहसास के साथ अंजाम देते हैं। डाॅ निशा मुंजाल को चुनौतीपूर्ण और हाईरिस्क डिलीवरी केस को कुशलता के साथ परिणाम तक पहुंचाने में महारत हासिल है।
डॉ निशा को प्रसूति व स्त्री रोग सेवाओं में लम्बा तजुर्बा है।

लेडी हार्डिंज मेडिकल कॉलेज से गायनोकॉलोजी में पढ़ाई करने के बाद वह अपोलो अस्पताल बेंगलोर, जामिया हमदर्द मेडिकल कॉलेज दिल्ली, अपोलो क्रैडल रोयल हॉस्पिटल दिल्ली, स्प्रिंग मीडोज हॉस्पिटल दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं।

डाॅ निशा गर्भ धारण को बढ़ावा देने वाले आप्रेशन, गर्भाशय के अंदर की जांच, बिना टांके के गर्भाशय का निकालना, सभी प्रकार के दूरबीन एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी आप्रेशन, वृद्धावस्था के स्त्री रोग जैसे कि (बच्चेदानी का बाहर आना व पेशाव रिशाव) के लिए शल्य चिकित्सा तथा जाली द्वारा सुधार इत्यादि सेवाओं को प्रदान करने में इनकी महारत है।

उल्लेखनीय है कि फोर्टिस कांगड़ा की विष्वस्तरीय स्त्री रोग सेवाओं में साफ व सुरक्षित प्रसूति गृह के साथ नवजात शिशु आईसीयू, सभी प्रकार की संवेदनशील गर्भावस्था का व्यवस्थापन। इसके अलावा निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष इन्फर्टिलिटी क्लीनिक उपलब्ध है, जो कि सैंकड़ों निःसंतान दंपतियों को संतान सुख दे चुका है।