हिमाचल

फोर्टिस कांगड़ा में 3 कार्डियोलॉजिस्ट की टीम दे रही उमदा सेवाएं

अस्पताल में एमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध
हिमकेयर में मिल रहा निःशुल्क उपचार
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा का कार्डियोलॉजी विभाग, जो तीन कार्डियोलॉजिस्ट एवं दो कैथ लैब के साथ क्षेत्र के लोगों को उमदा सेवाएं प्रदान कर रहा है। हाल ही में फोर्टिस कांगड़ा में कोर्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिनव श्रीवास्तव ने ज्वाइन किया है। डॉ. अभिनव डीएम कार्डियोलॉजी की डिग्री प्राप्त हैं। फोर्टिस कांगड़ा में तीन कार्डियोलॉजिस्ट, जिनमें डॉ अतीत ग्वालकर, डॉ विभव शर्मा एवं डॉ अभिनव श्रीवास्तव बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
बुधवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव ने कहा कि दिल को तंदुरूस्त रखने के लिए हमें अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रोजाना सैर एवं व्यायाम करना चाहिए। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल पर भी ध्यान देना चाहिए।
इस अवसर पर मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के कार्डियोलॉजी विभाग में जटिल स्टेंटिंग प्रक्रियाओं व एंडोवास्कुलर सर्जरी करने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा में कोरोनेरी आर्टरी डीजिज, पेरिफरल आर्टरी डीजिज, एओर्टा डीजिज, मेसेन्टेरिक रोग, कैरोटिड आर्टरी एवं हार्ट स्टेंटिंग, पेसमेकर, होल्टर आदि सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
दीपक लट्ठ ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अन्य विभागों के साथ-साथ कार्डियोलॉजी विभाग में भी हिमकेयर कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा फोर्टिस कांगड़ा में ईसीएचएस, स्वास्थ्य बीमा धारकों के लिए भी निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बहुत से मरीज अस्पताल की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं तथा यहां हुए उपचार के बेहतरीन अनुभव साझा कर चुके हैं।
इस मौके पर फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन, एचआर हैड राजीव ठाकुर एवं पब्लिक आउटरिच विभाग से शेखर कोहली भी मौजूद रहे।
Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago