फोर्टिस कांगड़ा में चिकित्सा क्षेत्र की उन्नति पर सीएमई सेशन, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

|

  • फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने होटल दि ग्रैंड राज में सीएमई (कांटीन्यू मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया

  • मेडिकल कॉलेज टांडा के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने किया उद्घाटन

  • फोर्टिस कांगड़ा में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं पर हुई चर्चा


Fortis Kangra CME Event: कांगड़ा – फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा द्वारा सोमवार को होटल दि ग्रैंड राज, कांगड़ा में सीएमई (कांटीन्यू मेडिकल एजुकेशन) सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज, टांडा, डॉ. मिलाप शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नामी चिकित्सकों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल, कांगड़ा के विभिन्न विभागों के डॉक्टर्स भी उपस्थित रहे।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एसएस परमार ने कहा कि यह सेशन चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही नई प्रगति और अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी साझा करने के लिए आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा उन्नत संसाधनों और अनुभवी डॉक्टरों की सहायता से बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

मेडिकल सेशन में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के विभिन्न विशेषज्ञों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने हार्ट से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं की जानकारी दी और बताया कि अब मरीजों को इलाज के लिए बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है।

किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस इलांगो ने फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध किडनी से जुड़ी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा मुंजाल ने गायनाकोलॉजी के क्षेत्र में हो रही नवीनतम उन्नति की जानकारी दी।ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच एवं लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति ने भी अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल, कांगड़ा के सीईओ अतुल कंसल, फैसिलिटी डायरेक्टर अमन सैमुअल सोलोमन, मैनेजमेंट प्रतिनिधि दीपक लट्ठ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति कर रहा है और हिमाचल प्रदेश में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।