Categories: हिमाचल

प्रशिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए PTC डरोह के चार अधिकारियों को मैडल से नवाजा: अतुल फुलझेले

<p>पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल फुलझेले ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, डरोह में कार्यरत प्रवीण धीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कुलदीप कुमार अतिरिक्त उपाधीक्षक, विनोद कुमार आरक्षी और सुनील कुमार आरक्षी को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए मैडल से नवाजा गया।</p>

<p>उन्होंने बताया कि प्रवीण धीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को बाह्ा प्रशिक्षण, कुलदीप कुमार अतिरिक्त उपाधीक्षक और आरक्षी सुनील कुमार को वाहन चालन (मोटर ड्राइविंग) प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मैडल से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय, शिमला के माध्यम से महाविद्यालय को सूचित किया गया है।</p>

<p>डॉ. अतुल फुलझेले ने मैडल से नवाजे जाने वाले सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि हम सभी के लिए गौरव की बात है और अन्य अधिकारियों को मनोबल बढ़ाने में भी सार्थक सिद्ध होगी। यह उपलब्धि महाविद्यालय को भारत में ही नहीं, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट संस्थान बनाने में प्रेरणादायी साबित होगी।</p>

<p>उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी अधिकारियों को बधाई संदेश भेजा है और कहा है कि इससे अन्य अधिकारियों को अपने कर्त्तव्यों का निष्पादन पूरे समर्पण, लग्न व निष्ठा से करने की प्रेरणा मिलेगी। संजय कुंडु, पुलिस महानिदेशक ने भी सभी चारों अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है और हिमाचल प्रदेश की जनता की निरन्तर सेवा करने का आह्वान किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

11 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

11 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

11 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

14 hours ago