Categories: हिमाचल

मंडी जिला के सबसे युवा जिला परिषद सदस्य बने विजय भाटिया, 21 साल 11 महीने की उम्र में जीता चुनाव

पंचायत चुनावों में इस बार लोगों ने युवा चेहरों पर अपना अधिक भरोसा जताया है। इस बार इतने युवा चेहरे चुनकर आए हैं कि उनमें सबसे युवा का आंकलन करने के लिए साल और महीनों को छोड़कर दिनों तक की गणना करनी पड़ रही है। मंडी जिला के एक और युवा ने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले नेरघरवासड़ा वार्ड से विजय भाटिया ने जीत हासिल करके अपने नाम नया रिकार्ड बना लिया है।

दरअसल विजय भाटिया 21 साल 11 महीने की आयु में जिला परिषद सदस्य चुनकर आए हैं। यह मंडी जिला के सबसे युवा जिला परिषद सदस्य होने का खिताब हासिल कर चुके हैं। हालांकि प्रदेश में उन्हें अभी दूसरे नंबर पर आंका जा रहा है क्योंकि बिलासपुर जिला के बरमाणा वार्ड से 21 साल 6 महीने की आयु में चुनकर आई मुस्कान ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। विजय भाटिया की जन्मतिथि 1 मार्च 1999 है और उस लिहाज से विजय की वर्तमान आयु 21 साल 11 महीने बनती है। वहीं मुस्कान की जन्मतिथि 30 जून 1999 है और उस लिहाज से मुस्कान की आयु 21 साल 6 महीने बनती है।

राजनीतिक विज्ञान पढ़ा और चुनाव लड़ने की सोच ली

जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले हारगुनैण गांव के विजय भाटिया ने हालही में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी है। उनका पसंदीदा विषय राजनीतिक विज्ञान है और इसी में उन्होंने स्नातक भी की है। विजय ने बताया कि 15 वर्ष की आयु से वह समाजसेवा के कार्यों में जुट गया था और राजनीतिक विज्ञान पढ़ने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। विजय ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में अपनी पढ़ाई को जारी रखा हुआ है और अब वह इसमें मास्टर डिग्री करने जा रहे हैं। विजय के पिता कर्मचंद भाटिया अपनी दुकान चलाते हैं और माता गृहणी हैं।

17 पंचायतों का एक समान दृष्टि से विकास करवाना ही मुख्य लक्ष्य

विजय ने बताया कि नेरघरवासड़ा वार्ड के तहत 17 ग्राम पंचायतें आती हैं और इन पंचायतों का एक समान दृष्टि से विकास करवाना उनका मुख्य लक्ष्य है। पंचायतों में सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करवाकर पात्र लोगों को उसका लाभ पहुचांने का प्रयास किया जाएगा और पंचायतों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

कई धुरंधर निकले हैं नेरघरवासड़ा वार्ड से

जिस नेरघरवासड़ा वार्ड से 21 साल के विजय ने विजय प्राप्त की वहां से कई धुरंधर चुनाव लड़ चुके हैं। जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक एवं पूर्व में मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर भी इस वार्ड से जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी भी यहां से जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। वहीं उनके पुत्र यहां से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके जीवन ठाकुर भी इसी सीट से जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। इस बार यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी जहां से विजय भाटिया चुनकर आए हैं।

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

11 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

11 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

11 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

11 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

11 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

11 hours ago