Follow Us:

महाशिवरात्रि पर जटोली मंदिर के लिए मिलेगी फ्री ऑटो सेवा

➤ महाशिवरात्रि पर जटोली मंदिर के लिए निशुल्क ऑटो सेवा का निर्णय
➤ 15 फरवरी शाम 4 बजे से 16 फरवरी शाम 4 बजे तक सुविधा उपलब्ध
➤ निजी व अन्य व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही मार्ग पर रहेगी प्रतिबंधित


सोलन में महाशिवरात्रि के अवसर पर जटोली मंदिर (योगानंद आश्रम) आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन ने निशुल्क ऑटो सेवा देने का निर्णय लिया है। यह फैसला जटोली मंदिर समिति के विशेष आग्रह और जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार यह फ्री ऑटो सेवा जटोली मुख्य मंदिर से राजगढ़ रोड के मुख्य मार्ग तक उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को पैदल चढ़ाई से राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

यह सुविधा 15 फरवरी (रविवार) शाम 4:00 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी (सोमवार) शाम 4:00 बजे तक जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और ऑटो यूनियन के समन्वय से यह भी तय किया गया है कि इस मार्ग पर निजी और अन्य व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाएं और चिन्हित ऑटो रिक्शा ही इस मार्ग पर चल सकेंगे।

मंदिर समिति ने इस पहल के लिए ऑटो यूनियन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।