Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में कैंसर उपचार सेवाएं फ्री

डेस्क |

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने की दिशा में एक और पहल की है, जिसके तहत कैंसर उपचार सेवाएं मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध होंगी। हिमकेयर के तहत इस सेवा के शुरू होने से अब कैंसर उपचार के लिए पीड़ितों को आर्थिक हानि का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हाल ही में जानी-मानी कैंसर विशेषज्ञ डाॅ अंकिता कटोच ने यहां अपनी सेवाएं देनी आरंभ कर दी हैं। कैंसर विशेषज्ञ डाॅ अंकिता कटोच ने मौलाना आजाद मेडिकल काॅलेज नई दिल्ली से रेडिएशन ओनकाॅलोजी में एमडी की डिग्री हासिल की है।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा हिमकेयर के तहत इस सुविधा के चलते निजी क्षेत्र में ऐसा संस्थान बन गया है, जो कैंसर से संबंधित रोगों के उपचार में सेवाएं देने में सक्षम है। फोर्टिस कांगड़ा के कैंसर रोग विभाग में किसी भी तरह के कैंसर की सक्रिनिंग करने, कीमोथैरेपी, टारगेटेड थैरेपी और पेलिएटिव केयर सेवाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा जो मरीज प्रदेश से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं, जो कि काफी महंगा पड़ता है, वे भी अब फोर्टिस कांगड़ा में अपना इलाज सुचारू रूप से करवा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा हिमकेयर के तहत फ्री उपचार सुविधाएं प्रदान कर रहा है और मरीज हिमकेयर सेवाओं का भरपुर लाभ उठा रहे हैं।