हिमाचल

फतेहपुर के रैहन में 15 दिसम्बर को निशुल्क चिकित्सा शिविर

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 15 दिसम्बर, 2023 को फतेहपुर के रैहन मेला ग्राउंड में एक दिवसीय निशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने जा रहा यह शिविर शुक्रवार 15 दिसम्बर को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तक लगेगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी शर्मा ने बताया कि फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया इस शिविर का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में रक्तदान, स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, दिव्यांग शिविर, प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सहयोग से दिव्यांगता जांच कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोक मित्र केंद्र में यूडीआईडी की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा।
इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में लोगों की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में आकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

10 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago