Follow Us:

स्वतंत्रता सेनानी दुनी चंद का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हमीरपुर के सुजानपुर में स्वतंत्रता सेनानी दुनी चंद का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय समान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। इस मौके पर सुजानपुर प्रशासन की ओर से उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह, तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया, जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 ग्राम पंचायत पटलांदर के दुनी चंद का शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने कहा कि वर्ष 1920 में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी दुनीचंद का जन्म हुआ और उसके बाद उन्हें आर्मी में भर्ती होने का मौका मिला। देश की सेवा करने के बाद और नायब सूबेदार के पद पर सेवानिवृत्ति मिली।

वहीं दुनी चंद जिसके बाद वह घर पर ही थे। उनके परिवारिक सदस्यों में उनकी पत्नी अमरो देवी 90 साल, उनके दो बेटे ज्योति प्रकाश, राकेश और तीन बेटियां कमला देवी, सरला देवी एवं अनीता देवी घर पर ही मौजूद थे। उनके बड़े बेटे ज्योति प्रकाश ने उन्हें मुखाग्नि देते हुए अंतिम रस्मों को करवाया।