Follow Us:

स्वतंत्रता सेनानी को उपमंडलाधिकारी शशि पाल शर्मा ने घर जाकर किया सम्मानित

|

भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में महामहिम राष्टपति महोदय द्वारा स्वतत्रता सेनानियों के सम्मान में होने वाले अतिथि समारोह का आयोजन कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नहीं करवाया जा सका और प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारियों एवं उप-मण्डलाधिरियों को स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घरों में जाकर सम्मानित करने के आदेश दिये थे।

इसी प्रकार  जिला के उपमड़ल घुमारवीं के पंचायत मल्यावर के गांव मल्यावर निवासी स्वतत्रता सेनानी भाग सिंह को भी उपमण्डाधिकारी (नागरिक) घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने शाल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया औऱ राष्ट्रपति की आरे से उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए शुभ कामनाएं दी गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह ने इस सम्मान के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया है।