Follow Us:

बदला मौसम का मिजाज, रोहतांग में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश में गर्मी से राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को रोहतांग दर्रे समेत मढ़ी में ताजा बर्फबारी हुई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने मनाली-रोहतांग मार्ग को पर्यटकों के लिए मढ़ी तक खोल दिया था। ऐसे में रोहतांग में हुई ताजा बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिले हैं। वहीं, अब बर्फबारी के चलते व्यापारियों की आमदनी भी बढ़ेगी। बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में तापमान में कमी आई है। जिससे भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

बता दें कि मई महीने में शुरू हुई भारी बारिश से गर्मी से तो लोगों को राहत मिली है, लेकिन किसानों को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश में इस समय गेंहू की कटाई शुरू है ऐसे में बारिश से फसल खेतों में ही बर्बाद हो रही है।