Follow Us:

ज्वालामुखी की अधवाणी गौशाला खुलने से गौवंश को मिलेगा आश्रय: सुनील राणा

मनोज धीमान |

उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रशासन ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र अधवाणी में लाखों रुपए से निर्मित गौशाला का ताला गोवंश के लिए खोल दिया है। जिससे गांव वासियों में खुशी की लहर है। गौ रक्षा समिति अधवाणी अध्यक्ष सुनील राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद गौशाला का ताला प्रशासन ने खोल दिया है इसके लिए उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा भी बधाई के पात्र हैं।

बता दें कि अधवानी गौशाला में बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के साथ 100 से ज्यादा खूंटे बांधे गए हैं। बेसहारा पशुओं के लिए शेड और पीने के पानी चारे की व्यवस्था भी है। इसके साथ ही गौशाला के साथ खुली जमीन है। जहां पर 100 से 200 बेसहारा गोवंश को आश्रय दिया जा सकता है। इस गोशाला में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं है। लाखों रुपए खर्च कर इसे तैयार किया गया था। लेकिन राजनीति के चलते यह बहुत समय से बंद पड़ी थी। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद इलाका वासियों ने राहत की सांस ली है।

उन्होंने कहा कि गौशाला खुलने से जहां ज्वालामुखी क्षेत्र के बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा वहीं, किसानों की फसलों को बर्बाद होने से राहत भी मिलेगी स्थानीय प्रशासन से पूरी उम्मीद है कि राजनीति से ऊपर उठकर के जनहित के लिए और किसानों को राहत देने के लिए कार्य करेगा।