Categories: हिमाचल

ज्वालामुखी की अधवाणी गौशाला खुलने से गौवंश को मिलेगा आश्रय: सुनील राणा

<p>उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रशासन ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र अधवाणी में लाखों रुपए से निर्मित गौशाला का ताला गोवंश के लिए खोल दिया है। जिससे गांव वासियों में खुशी की लहर है। गौ रक्षा समिति अधवाणी अध्यक्ष सुनील राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद गौशाला का ताला प्रशासन ने खोल दिया है इसके लिए उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा भी बधाई के पात्र हैं।</p>

<p>बता दें कि अधवानी गौशाला में बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के साथ 100 से ज्यादा खूंटे बांधे गए हैं। बेसहारा पशुओं के लिए शेड और पीने के पानी चारे की व्यवस्था भी है। इसके साथ ही गौशाला के साथ खुली जमीन है। जहां पर 100 से 200 बेसहारा गोवंश को आश्रय दिया जा सकता है। इस गोशाला में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं है। लाखों रुपए खर्च कर इसे तैयार किया गया था। लेकिन राजनीति के चलते यह बहुत समय से बंद पड़ी थी। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद इलाका वासियों ने राहत की सांस ली है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि गौशाला खुलने से जहां ज्वालामुखी क्षेत्र के बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा वहीं, किसानों की फसलों को बर्बाद होने से राहत भी मिलेगी स्थानीय प्रशासन से पूरी उम्मीद है कि राजनीति से ऊपर उठकर के जनहित के लिए और किसानों को राहत देने के लिए कार्य करेगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

13 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

13 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

13 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

14 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

14 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

14 hours ago