Categories: हिमाचल

जर्मनी के बाद अब ऊना में बनेगी मोरिंगा पाउडर से दवाई, कंपनी ने किया 300 बीमारियां ठीक होने का दावा

जर्मनी के बाद अब हिमाचल के ऊना में मोरिंगा की खेती की जाएगी। वेला इंडिया नामक कम्पनी अब ऊना में इसकी खेती करने की योजना बना रही है। जिसके लिए कंपनी ने कदमताल शुरू कर दी है। कम्पनी का दावा है कि मोरिंगा की खेती कर औषधि बनाकर इस्तेमाल में लाकर 300 बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। महज 4 से 5 दिनों के इस्तेमाल में ही इसका रिजल्ट दिखना शुरू हो जाता है।

कम्पनी की तरफ से जर्मनी से आए प्रतिनिधि हेरी ने बताया कि वह पिछले लंबे अरसे से मोरींगा की औषधि तैयार कर विदेशो में बिक्री कर रहे हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने बताया कि मूलतः यह हिमाचल में उगने वाली औषधि है। इसलिए हम चाहते हैं कि इसे हिमाचल के ऊना में ही तैयार किया जाए। मोरिंगा की पत्तियों को 8 घण्टे के अंतराल में मशीन में रखकर पाउडर बनाया जाता है फिर इसे कैप्सूल बनाया जाता है। अगर ऊना में कहीं पर मोरिंगा की खेती होती है तो इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा।

मोरिंगा दुनिया में सबसे पौष्टिक पौधे माना जाता है। इसमें सभी विटामिन, खनिज, ट्रेस तत्त्व आवश्यक एमिनो एसिड, ओमेगा 3 – 6-9 आदि इस पौधे में उच्च घनत्व में निहित हैं। इसमें 48 एंटीऑक्सिडेंट्स, 26 एंटी- इंफ्लैमेटरी और 13 एनाल्जेसिक पदार्थों के साथ- साथ पौराणिक टी ग्रीष्म ऋतु ज़ीटिन (युवा हार्मोन का फव्वारा) को छोड़कर सभी पोषक तत्वों और सूक्ष्म पोषक तत्वों से आते हैं जो पूरी तरह से मेल खाते हैं और इस प्रकार शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। जहां वह आपकी मदद कर सकते हैं। इससे केंसर, शुगर सहित अन्य रोग भी ठीक हो सकते हैं।

साउथ एरिया में हो रहा इस्तेमाल

कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि भारत के साउथ में मोरिंगा का ज्यादा प्रचलन हो रहा है। लोगों में इससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी है और वह बीमारियों से दूर रह रहे हैं। जबकि साउथ में इसकी फसल तैयार नहीं होती। हम चाहते हैं कि जब भारत से विदेश में लोग इसे इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम भारतीय इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते। जबकि यह भारत में ही तैयार होता है। उन्होंने कहा की लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

35 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

45 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago