Follow Us:

जी एम एस बसाल में प्लास्टिक प्रदूषण पर केंद्रित रहा पर्यावरण दिवस

  • प्लास्टिक प्रदूषण से मुकाबला थीम पर जी एम एस बसाल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

  • वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता रैली ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • आयोजन का सफल संचालन प्रभारी नितिन कश्यप के नेतृत्व में, इको क्लब और अध्यापकों की सक्रिय भूमिका



सोलन, शिवानी ठाकुर: जी एम एस बसाल में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह, रचनात्मकता और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम रही – “प्लास्टिक प्रदूषण से मुकाबला”, जिसका उद्देश्य छात्रों और समाज को प्लास्टिक के खतरों से अवगत कराना और इसके पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया।

प्रातःकालीन सत्र की शुरुआत वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के दुष्परिणाम और उसके समाधान पर प्रभावशाली तर्क रखे।

  • प्रथम स्थान: अंशिका (कक्षा 8)

  • द्वितीय स्थान: डिंपल गुरंग (कक्षा 8)

  • तृतीय स्थान (संयुक्त): चंद्रकला एवं अमरप्रीत

इसके उपरांत बसाल से कथार गांव तक एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, बैनर और स्लोगनों के माध्यम से नुक्कड़ शैली में ग्रामीणों को प्लास्टिक के खतरे से परिचित कराया।

इसी सत्र में चित्रकला एवं रेखाचित्र प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक उन्मूलन को केंद्र में रखकर सार्थक और सुंदर चित्र प्रस्तुत किए

इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी नितिन कश्यप के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इको क्लब की प्रभारी  कल्पना नेगी, डॉ. गगनदीप, अंजना (JBT)पंकज मेहता, राजेश ठाकुर और विनोद कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

विद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी सिखाने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा। यह आयोजन समाज को प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर प्रेरित करने वाला उदाहरण बना।