Categories: हिमाचल

डल झील की तर्ज पर गोबिंद सागर में भी चलेगा शिकारा, सरकार ने बनाई योजना

<p>प्रदेश सरकार ने पर्यटकों को लुभाने के लिए गोबिंदसागर झील में शिकारे चलाने की योजना बनाई है। 90 किलोमीटर के दायरे में फैली इस झील में कश्मीर की डल झील की तर्ज पर शिकारे चलाए जाएंगे। साथ ही हरिद्वार और बनारस की तरह यहां के घाटों को भी सजाया जाएगा। 28 नवंबर को पर्यटन विभाग, बीबीएमबी और वाटर स्पोर्ट्स की संयुक्त टीम गोबिंदसागर झील के रेजरवायर का निरीक्षण कर देखेगी कि शिकारे और नाव कहां-कहां चलाई जा सकती हैं।</p>

<p>प्रदेश पर्यटन विभाग गोबिंदसागर झील को श्रीनगर की डल झील की तर्ज पर पर्यटकों को सुविधाएं देने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग पहली बार यहां शिकारों में सैलानियों को सैर करवाएगा। ताकि कुल्लू, मनाली, शिमला या बाहरी राज्यों जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को यहां रोका जाए। बिलासपुर को नई पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स नगरी के रूप में विकसित करने की योजना है।</p>

<p>शिकारा एक बड़ी नाव की तरह होता है, जिसमें व्यक्ति पूरे परिवार के साथ बैठकर झील में घूमने का आनंद ले सकते हैं। इसी तरह से हाउस बोट भी होती है। गोबिंदसागर झील में आने वाले शिकारे डल झील में चलने वाले शिकारे की तरह ही बनाए जा रहे हैं।</p>

<p>पूरा शिकारा लकड़ी का बना होगा। इसमें गद्दे और कालीन भी बिछी होगी। साथ ही शिकारे में पर्दे भी लगे होंगे। अगर योजना सिरे चढ़ी तो आने वाले समय में कुछ शिकारों में डबल बेड वाले कमरे, अटैच बाथरूम, वॉर्डरोब, टीवी, डाइनिंग हॉल, खुली डेक आदि की सुविधा होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

11 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

12 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

12 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

12 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

12 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

12 hours ago