हिमाचल

1971 युद्ध के शहीदों की तलाश में शिमला पहुंची ‘स्वर्णिम विजय मशाल’

1971 में भारत पाक के बीच हुई लड़ाई के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर सेना अपने शहीदों के निशां तलाश कर विजय मशाल लेकर वीरों के घर तक पहुंच रही है। सेना के जवान इस मशाल के साथ शहीदों के घर पहुंच रहे हैं। 50 वर्षों में यह पहली बार इस तरह से घर आकर सेना ने शहीदों की यादों को ताजा किया जा रहा है।

शहीदों की शहादत के किस्सों से हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। इस लड़ाई में हिमाचल के भी कई वीरों ने अपनी शहादत दी थी। इन्ही में से शिमला के वीर जवान थे कैप्टन जितेंद्र लाल सूद जिन्होंने भारत पाक युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए बांग्लादेश में शहादत पाई थी। जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। आज सेना के जवान मशाल लेकर शिमला के कैथू स्थित उनके घर पहुंचे और शहीद की यादों को ताज़ा किया गया।

भारत पाक युद्ध में शहीद हुए जवानों की वीरता के किस्से सुनाए जा रहे हैं कि स्वजन के साथ संबंधित क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। साथ ही युवाओं के फौजी बनने के जज्बे को बल मिल रहा है। कैप्टन जितेंद्र लाल सूद के भाई और भतीजे को आज भी अपने परिवार के शहीद होने पर गर्व है। भारत पाक युद्ध के दौरान वर्ष 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे। युद्ध में भारत के 2998 जवान शहीद हुए जबकि 7986 घायल हुए। पाकिस्तान के हताहतों की संख्या 12455 और घायलों की संख्या 20347 थी। ये युद्ध 13 दिन तक चला था।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

12 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago