पॉलिटिक्स

चेतन चम्बयाल 6 साल के लिए कांग्रेस से बाहर, पार्टी विरोधी काम करने के आरोप

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चेतन चम्बयाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने उन पर ये कार्रवाई फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया की शिकायत पर की है।

अपने निष्कासन की सूचना मिलते ही चेतन चम्बयाल ने कुलदीप राठौर पर निशाना साधा। चेतन चम्बयाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी के लिए अपनी उपलब्धि बताएं उनके कार्यकाल में अब तक कितनी बैठकें हुईं। इस बारे में राठौर को जवाब देना चाहिए।

चेतन ने कहा कि वे अपने निष्कासन की शिकायत पार्टी हाईकमान से करेंगे और प्रदेशाध्यक्ष से निष्कासन बारे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा । उन्होंने कहा कि फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से उनकी शिकायत की गई थी जिस पर पार्टी ने बिना उनका पक्ष जाने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। चेतन ने कहा कि वे पार्टी के हैं, पार्टी के थे, और पार्टी के रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती रही है।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनसे संपर्क करके आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव ना लड़ने की बात कही थी जिस पर अमल करते हुए उन्होंने नामांकन नहीं भरा। लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर अब उन्हें पार्टी से ही निष्कासित कर दिया गया है, इस पर वे चुप नहीं बैठेंगे । कांग्रेस आलाकमान से शिकायत करने के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष से निष्कासन की वजह पूछी जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago