Categories: हिमाचल

राज्यपाल आचार्य देवव्रत का काम देखेंगे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी

<p>हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं और अब उनकी ग़ैरमौजूदगी में हरियाणा के राज्यपाल&nbsp; कप्तान सिंह हिमाचल राज्यपाल का कार्यभार देखेंगे। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी हिमाचल के कार्यकारी राज्यपाल के तौर पर पद की शपथ लेंगे। राजभवन में मंगलवार को हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल राजभवन में सोलंकी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।</p>

<p>हिमाचल राजभवन में सोलंकी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली दौरे के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल सोलंकी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सकेंगे। आचार्य देवव्रत बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आर्य प्रतिनिधि सभा के बुलावे पर अमेरिका जा रहे है। इस दौरे का सारा खर्च भी राज्यपाल स्वयं वहन करेंगे। इस दौरान वह अमेरिका में होने वाले आर्य प्रतिनिधि सभा के महासम्मेलन में भी भाग लेंगे।आचार्य देवव्रत 18 जुलाई से 2 अगस्त तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

56 mins ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago