<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘दि सोल ऑफ हिमालय संस्था’ द्वारा प्रस्तुत ‘‘सर्वे भवन्तु सुखिनम’’ वीडियो एलबम को जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए यहां की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'दि सोल ऑफ हिमालय'' संस्था भारतीय संस्कृति व मूल्यों का प्रचार-प्रसार करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश अपनी समृद्ध व विविध संस्कृति, परम्पराओं और जलवायु परिस्थितियों के लिए विश्वभर के पर्यटकों का एक पंसदीदा गंतव्य बना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां की सांस्कृतिक विविधता को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ''दि सोल ऑफ हिमालय'' का यह प्रयास राज्य की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। </p>
<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार नए पर्यटन गंतव्य में पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के हर संभव प्रयास कर रही है। इससे न केवल अनछुए पर्यटन गंतव्य से पर्यटकों को अवगत करवाया जा सकेगा परन्तु अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से पर्यटन दबाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन संस्थानों जो इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, को भी हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4340).jpeg” style=”height:679px; width:540px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…