Follow Us:

हमीरपुरः राजकीय उच्च पाठशाला डुगा को मिला लैंड मैनजमेंट में राष्ट्रीय अवार्ड

कमल कृष्ण, हमीरपुर |

जिला हमीरपुर में शिक्षा के साथ खेल और सस्कृतिक कार्यकर्मो में प्रदेश भर में अब्बल रहता था, पर हमीरपुर जिला का राजकीय उच्च पाठशाला डुगा के बच्चों का चयन  लैंड मैनजमेंट के लिए प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ था। इसमे देश भर से 1700 स्कूलों ने भाग लिया था। पर राजकीय उच्च पाठशाला डुग्गा ने देश भर से आये स्कूलों के सामने प्रदर्शन फीका पड गया।

डुग्गा स्कूल का चयन ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के लिए हुए था। इसमे उन्होंने स्कूल की 8 कनाल भूमि पर सैकड़ो आयुर्वेदिक पौधे और सुगधित फूल लगाकर हरा भरा कर दिया। जिसके लिए स्कूल मुख्याध्यपक मनोज पाल सिंह परिहार के साथ इको क्लब इंचार्ज और सभी अध्यापको ने खुशी जाहिर की की देश में हिमाचल के साथ जिला का नाम रोशन किया है। इसके लिए  बच्चों औऱ सहयोगी अध्यापको का इसमें बहुत बड़ा हाथ है।