Follow Us:

सरकार कर रही बदले की कार्रवाई, आगामी चुनावों में देंगे जवाब: वीरेंद्र चौहान

|

पी.चंद, शिमला।

सयुंक्त कर्मचारी महासंघ ने सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि कर्मचारीयों की आवाज उठाने वालों को सरकार तबादलों का तोहफा दे रही है। साथ गी उन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही है।

सयुंक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हक की आवाज उठाने वालों के तबादले कर रही है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कुछ जयचन्दों की बातों में आ रहे हैं जिसको सरकार को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी तबादलों से डरने वाली नहीं है। सरकार शक्तिशाली है वह कुछ भी कर सकती है। लेकिन कर्मचारी नगर निगम और विधानसभा चुनावों में इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे।