Categories: हिमाचल

‘सरकार अपने भत्ते तो बढ़ा रही है लेकिन दृष्टिहीनों के बैकलॉग के पद भरने को नहीं तैयार’

<p>शिमला, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने प्रदेश सरकार से 1995 से लेकर खाली पड़े बैकलॉग को भरने की मांग उठाई है। कुलदीप ठाकुर संयोजक राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने कहा कि जय राम सरकार खुद को कमजोर वर्गों की हितैषी कहती है, वहीं हमारे कई बार मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग मंत्री के साथ दृष्टिहीनों की लंबित मांगो पर चर्चा भी हुई। लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्री हर बार हमें हमारी मांगे पूरी करने का आश्वासन ही देते हैं। पर बाद में इन के कार्यालय से हमारे पत्रों का उत्तर तक नहीं मिलता और न ही हमारे द्वारा लिखे पत्रों की स्थिति बताई जाती है।</p>

<p>हिमाचल में दिव्यांगों के लिए दो स्कूल ढली और सुंदरनगर है जहां पर दृष्टिहीनों और दूसरे दिव्यांगों को एक साथ पढ़ाया जाता है। जो कि सम्भव नहीं है क्योंकि दृष्टिहीनों और मूक बधिर को एक शिक्षा पद्दति से नहीं पढ़ाया जा सकता है। सरकार ने 2012 से तो निगम की बसों में दी जाने निःशुल्क यात्रा को भी बन्द कर दिया है। न्यायालय ने दिव्यांगों के लिए 3 फ़ीसदी नोकरियो में आरक्षण दिया है। जिसमें दृष्टिहीनों का 2 एक फ़ीसदी है। जो कि खाली पड़ा है लेकिन सरकार इसको नही भर रही है।</p>

<p>माननीय अपने भत्ते तो बढ़ा रहे हैं लेकिन दृष्टिहीनों की कोई नहीं सुन रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी विभागों के सचिवों के साथ हमारी बैठक नहीं होती है तो 1 माह बाद संगठन प्रदेश में अपना अनिश्चित कालीन आंदोलन प्रारंभ करेगा। इस बार ये आंदोलन करो या मरो के वाला होगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

37 mins ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

39 mins ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

47 mins ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

51 mins ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

3 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

4 hours ago