Categories: हिमाचल

राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ ने 3636 शिक्षकों में शारीरिक शिक्षक का एक भी पद न भरने के फैसले पर जताया विरोध

<p>हिमाचल प्रदेश राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान मस्त राम बड़यान ने प्रदेश सरकार पर शारीरिक शिक्षकों से सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने ने कैबिनेट द्वारा 3636 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा में शारीरिक शिक्षक का एक भी पद न सम्मिलित करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार खेलो-इंडिया अभियान चला रही है और दूसरी तरफ हिमाचल में लगभग डेढ़ हज़ार से भी ज्यादा शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि संघ को सरकार से पूर्ण आशा थी कि इस बार कम से कम 1000 के करीब शारीरिक शिक्षकों के पद भरें जायेंगे। लेकिन बहुत दुख हुआ कि सरकार द्वारा शारीरिक शिक्षकों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।</p>

<p>शारीरिक शिक्षक संघ ने सरकार को अवगत कराते हुए कहा कि पिछले वर्ष अंडर-14 हैंडबॉल में हिमाचल की बेटियों ने राष्ट्र-स्तरीय प्रतियोगिताओं में भारतवर्ष में दूसरा स्थान और हॉकी में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। और इस बर्ष भी वॉक्सिंग में अंडर-14 स्तर की खेलों में भारतवर्ष में पहला स्थान हिमाचल ने अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता है। संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शारीरिक शिक्षकों के पदों को भी शीघ्र-अतिशीघ भरने की घोषणा की जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

विश्व के दूसरे सबसे लंबे रोपवे के निर्माण का रास्‍ता साफ, टेंडर की मंजूरी, 15 स्टेशन होंगे

  Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…

1 hour ago

Chamba News: पोस्‍टमास्‍टर ने उपभोक्‍ताओं के हड़पे 12.37 लाख , नौकरी से बर्खास्त

Postmaster Embezzlement Case:  चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…

2 hours ago

पंजाब ने हिमाचल के धान की खरीद पर लगाई रोक, नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

2 hours ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

  18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

2 hours ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

  State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

3 hours ago