गृह विभाग ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसरों को प्रमोशन को तोहफा दिया। इनमें 4 अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। जबकि अन्य 4 अफसरों को नए पद पर उसी विभाग में लगाया गया है। 4 एडिशनल एसपी को एसपी तथा इतने ही डीएसपी को एएसपी बनाया गया है।

बबिता राणा सिरमौर की एएसपी होंगी। सिरमौर के एएसपी विरेंद्र सिंह को एस.पी. लीव रिजर्व के पद पर पुलिस हैडक्वार्टर शिमला भेजा गया है। इसी तरह बिलासपुर के एएसपी भागमल को एस.पी. लीव रिजर्व पीटीसी डरोह कांगड़ा में पोस्टिंग मिली है। फर्स्ट आईआरबीएन बनगढ़ में ए.एस.पी. पद से राजेश कुमार-1 को पदोन्नत कर एस.पी. लीव रिजर्व पुलिस हैडक्वार्टर शिमला भेजा गया है। ए.एस.पी. सीआईडी क्राइम विरेंद्र कालिया को पदोन्नत कर सीआईडी शिमला का एस.पी. नियुक्त किया गया है।

पांचवीं आईआरबीएन बस्सी की डीएसपी बविता राणा को पदोन्नत कर सिरमौर का एएसपी लगाया गया है। पुलिस हैडक्वार्टर शिमला के डीएसपी प्रमोद शुक्ला, सीआईडी शिमला के डीएसपी बृजेश सूद और साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला के डीएसपी नरवीर राठौर को ए.एस.पी की प्रमोशन के बाद इन्हीं स्थानों पर लगाया गया है।

मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…