Follow Us:

सरकार ने प्रदेश के मछुआरों को लगभग एक करोड़ से ज्यादा की राहत राशि की प्रदान

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

हिमाचल में प्रदेश सरकार ने कोविड 19 महामारी के चलते लॉक डाऊन एवं कफ्यू से प्रभावित हुए मछुआरा वर्ग को आर्थिक सहायता प्रदान की है। सरकार ने प्रदेश के 5 हजार 350 मछुआरों को लगभग एक करोड़ 7 लाख की राहत राशि प्रदान की है। इसमें रिजर्व बायर जलाशयों में मछली पालन करने वाले लगभग हर एक मछुआरे को 2 हजार की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई।

 हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चलते 20 अप्रैल तक डेमो, झील और जलाशयों में मछुआरों को काम नहीं मिला। लगभग 27 दिन उन्हें  फ्री रहना पड़ा उस दौरान उनके लिए प्रदेश सरकार ने राहत राशि प्रदान की है ताकि इनके रोजी रोटी चल सके।