हिमाचल

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के मुरम्मत कार्य में तेजी लाए सरकार: चेतन बरागटा

शिमला: क्षेत्र की सैकड़ो सड़के बंद पड़ी हुई है जिस कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने जारी प्रैस बयान में कहा है कि सेब सीजन शुरु हो गया है,सड़के बाधित है जिस कारण बागवानों को अपना उत्पाद मंडियो तक पहुँचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ क्षेत्रो में ऐसी हालत बनी हुई है कि बागवानों का सेब उनके बगीचे घर पर ही सड़ रहा है।

बरागटा ने कहा कि पिछले हफ्ते से मौसम ठीक है, बाबजूद इसके भी सरकार सड़को को बहाल करने में असमर्थ नज़र आ रही है। सड़को को बहाल करने का कार्य कछुआ चाल से किया जा रहा है, जो दुर्भाग्य पूर्ण है।

चेतन बरागटा ने कहा की क्षेत्र की कई सड़के ऐसी है जो बड़े वाहनों के लिए बाधित है। बसों के रूट पिछले 20 दिनो से बंद पडें है। जिस कारण आम जनता को सफर करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

चेतन बरागटा ने कहा कि सेब बाहुल्य क्षेत्र की सड़को को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करना चाहिए ताकि बागवान अपनी उपज को मंडियों तक ले जा सकें। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इस समय सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हैं।

उन्होंने इन सभी सड़कों को बहाल करने का प्रदेश सरकार से आग्रह किया है। चेतन बरागटा ने कहा कि जो सड़के पूर्णत क्षतिग्रस्त है वहा पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की सरकार को पहल करनी चाहिए ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चेतन बरागटा ने कहा कि केंद्र सरकार इस विपदा में हिमाचल प्रदेश की हर संभव सहायता करने का प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार ने हिमाचल को 850 करोड़ जारी कर दिए है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते है।

Kritika

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

4 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

5 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago