Categories: हिमाचल

प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों पर लगाई रोक को हटाया

<p>सरकारी नौकरी की राह ताक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। जयराम सरकार ने विभिन्न विभागों में विभागीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक को हटा लिया है। अब हिमाचल में राज्य लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के दायरे से बाहर भी फिर से भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।</p>

<p>सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन विभाग में हजारों पद खाली हैं। बेरोजगार युवा भर्तियों की आस लगाए बैठे हैं। रोक हटने के बाद अब विभिन्न विभाग अपने स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।</p>

<p>बता दें कि वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यकाल में पब्लिक सर्विस कमीशन और कर्मचारी चयन आयोग सहित विभिन्न विभागों में समय-समय पर भर्तियां की गई थीं। पिछली सरकार के कार्यकाल में परिवहन विभाग और पुलिस विभाग में भर्तियां विवादों में रही हैं। परिवहन विभाग में टीएमपीए और पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती सिरे नहीं चढ़ी हैं। दोनों विभागों में 2500 के करीब पद भरे जाने थे।</p>

<p>सत्ता में आने के बाद जयराम सरकार ने सभी फैसलों का रिव्यू करने की बात कही थी। अब तक की कैबिनेट मीटिंगों में टीएमपीए और कांस्टेबल भर्ती में नियुक्ति को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। साथ ही अन्य विभागों में भर्ती पर भी रोक लगाई थी। अब सरकार ने रोक हटा ली है। इससे उम्मीद है कि आने वाले समय में सभी विभागों में नौकरियां निकलेंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

58 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago