<p>सेब बागवानों को शीतकालीन सत्र में सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। यदि ये बिल पास हो जाता है तो अगले सेब सीजन में सेब 20 किलो की स्टैंडर्ड पैकिंग में बिकेगा। हिमाचल प्रदेश कृषि उपज विपणन (संवर्द्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2019 में यूनिवर्सल कार्टन को शामिल किया जा सकता है। ये बिल मॉनसून सत्र में पारित नहीं हो पाया था। अब इस बिल में यूनिवर्सल कार्टन को जोड़कर पास किया जाएगा। विधानसभा से इस बिल को मंजूरी मिलने के बाद इसे कानूनी रुप दिया जाएगा। इसके बाद सेब 20 किलो की अधिक की पैकिंग में नहीं बेचा जाएगा। ये जानकारी बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिमला में दी।</p>
<p>उन्होंने बताया कि इस बिल के पास होने के बाद टेलीस्कोपी कार्टन पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। कोई बागवान या आढ़ती टेलीस्कोपी कार्टन में सेब बेचते हुए पकडा जाता है तो सरकार उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाएगी। अगले सेब सीजन में यूनिवर्सल कार्टन में सेब बेचने का निर्णय लिया है। जिसको इसी शीतकालीन सत्र में लाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। बागवानी विभाग कृषि विभाग के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार करेगा। 26 नवंबर को भी इसके लिए बैठक रखी गई है।</p>
<p>गौरतलब है कि अभी तक बागवान 30 से 35 किलो की टेलिस्कोप कार्टन में सेब बेचते हैं। जिससे एक तो सेब खराब हो जाता है तो दूसरे ओवरलोडिंग भी होती है। बागवानों को भी दाम कम मिलते हैं। आढ़ती की डिमांड रहती है कि जो पेटी किलो भार में अधिक होगी उसके दाम अधिक मिलेंगे। जबकि वह 20 किलो के हिसाब से ही बागवानों को दाम देते हैं।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…