Categories: हिमाचल

फसल सुरक्षा के लिए सरकार किसानों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराएगी सामग्री : CM

<p>मेसर्ज ऋषि एफआईबीसी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष ओला अवरोधक नेट, फ्लेक्सी टैंक और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों के बारे में प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति में गहरी रुचि दिखाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों और बागवानों को आर्थिक रूप से व्यावसायिक, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल सुरक्षात्मक सामग्री जैसे- ओला अवरोधक नेट, शैड नेट और पाले से सुरक्षा प्रदान करने वाली सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इनसे सेब, गुठलीदार फलों, फूलों और मटर आदि फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में सहायता मिलेगी।</p>

<p>इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लेक्सी टैंक विशेष रूप से वर्षा जल संग्रहण में उपयोग साबित हो सकते हैं। साथ ही जल अभाव वाले क्षेत्रों को पानी पहुंचाने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के प्रतिनिधि जोफी थोमस जोसेफ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी कंपनी उच्च शक्ति एचडीपीई टेप्स और पर्यावरण मित्र सामग्री का उपयोग कर रही है, जिसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना फसलों की रक्षा के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।</p>

<p><br />
<img src=”/media/gallery/images/image(4139).jpeg” style=”height:686px; width:458px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

8 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

39 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago