हिमाचल

कृषि आधारित उद्योगों पर सरकार का फोकस, लोगों होंगे आत्म निर्भर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित नाबार्ड के क्रेडिट सेमिनार के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी तरफ किसी भी सरकार ने प्रदेश में ध्यान नहीं दिया है। वर्तमान सरकार लोगों को स्वरोजगार देने की दिशा में कृषि और डेयरी उद्योगों को बढ़ावा देगी जिसमें नाबार्ड का भी सहयोग लिया जाएगा।

वीओ:प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 40 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा बजट लाया जिसमें आने वाले हिमाचल की दिशा तय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पहले बजट में प्रदेश के पर्यावरण, जलवायु और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बजट का प्रावधान किया गया।इस बार के बजट में कृषि पर फोकस रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश का पहला ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया। केलांग तक जाने वाले नेशनल हाईवे में ईचार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 90 फ़ीसदी आबादी गांव में रहती है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करना है।

वहीं लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है।ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आधिकारियों को बर्फबारी से निपटने के आदेश दे दिए हैं। लंबे अरसे से बागवान और किसान बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे अब जाकर बागवानो और किसानों को बड़ी राहत मिली है।

Kritika

Recent Posts

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

13 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago