हिमाचल

केलांग से बरबोग रोप वे को सरकार का ग्रीन सिग्नल

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग से बरबोग रोप वे के निर्माण को सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस रोप वे की सुविधा जहां स्थानीय लोगों को मिलेगी, वहीं सैलानियों के लिए ये आकर्षण का केंद्र रहेगा।
खबर की पुष्टि करते हुए लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि केलांग से बरबोग रोप वे को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि बरबोग रोप वे को मंजूरी प्रदान करने के लिए वे दिल की गहराइयों से माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर ठाकुर का अभार व्यक्त करते हैं।
विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उक्त रोप वे दो किलो मीटर लंबा होगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के निर्माण के बाद जहां लाहुल घाटी में सैलानियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है, वहीं अब लाहुल घाटी में भी सैलानियों को रोप वे की सुविधा मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त रोप वे के निर्माण पर एक करोड़ 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जहां घाटी के अन्य क्षेत्रों में भी रोप वे का निर्माण किया जाएगा, वहीं लाहुल स्पीति में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी, जिसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लाहुल स्पीति में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर अंजाम दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वे बरबोग रोप वे के मंजूर होने पर घाटी के समस्त लोगों व खासकर पर्यटन कारोबारियों को बधाई देते हैं। उक्त रोप वे लाहुल के पर्यटन कारोबार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग की तर्ज पर लाहुल के पर्यटन कारोबार को विकसित किया जाएगा।
Kritika

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

7 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

7 hours ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

7 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

7 hours ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

7 hours ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

7 hours ago